Wednesday, March 22, 2023

डीएम-एसएसपी के साथ जमकर खेली होली, पुलिसकर्मियों ने अबीर-गुलाल व रंगों से किया सराबोर

मुजफ्फरनगर। दुल्हैंडी के अगले दिन गुरुवार को तिलैहंडी पर जनपद में पुलिस रंगों में सराबोर नजर आई। अबीर और गुलाल उड़ाकर पुलिसकर्मियों ने अपने अंदाज में होली का जश्न मनाया।

डीएम और एसएसपी भी पुलिसकर्मियों के साथ होली के रंगों में झूम उठे। कमरिया टॉप लागे रे.. गीत पर पुलिसकर्मियों ने नृत्य किया। रंगों के त्यौहार होली पर लोग सड़कों पर उतर पड़े। होली के अगले दिन गुरुवार को पुलिस भी रंगोत्सव में झूम उठी। पुलिस कर्मियों ने रिजर्व पुलिस लाइन में होली का पर्व मनाते हुए जमकर धमाल किया।

डीजे की थाप पर नाचे और ढोल पर भंगड़ा किया। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन भी होली खेलने रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। उन्हें अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

एसएसपी होली के रंगों में सराबोर हो गए। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर होली खेल

- Advertisement -

रहे पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी। होली की मस्ती में चूर पुलिसकर्मियों ने डीएम को कंधों पर बैठा लिया। रिजर्व पुलिस लाइन में होली खेलने के लिए एक गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें पानी छोड़ा गया।

पुलिसकर्मियों ने कमरिया टॉप लागे रे गीत पर जमकर नृत्य करते हुए गड्ढे में गोते लगाए। डीएम और एसएसपी को भी पानी से भरे गड्ढे में ले जाया गया। पुलिसकर्मी रिजर्व पुलिस लाइन में जब होली मना रहे थे उस समय भी शहर और जनपद के दूसरे स्थानों पर पुलिस सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय