Wednesday, September 18, 2024

गृह मंत्रालय ने 33 आईएएस और 45 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला, दिल्ली के 5 डीसीपी शामिल

नयी दिल्ली – गृह मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर के 33 आईएएस और 45 आईपीएस अधिकारियों का आज तबादला किया।

भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों का तबादला। इसमें आदेश में साफ किया गया है कि जम्मू और कश्मीर से जुड़े अधिकारियों की आवाजाही यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी। इन 33 आईएएस अधिकारियों में से 11 आईएएस अधिकारी ऐसे हैं जो दिल्ली में तैनात हैं। इन्हें अरुणाचल, मिजोरम, लद्दाख, गोवा, अंडमान और निकोबार, दादर और नगर हवेली तबादला किया गया है।केंद्र ने दिल्ली के पांच जिलों के डीसीपी बदल दिए हैं। दिल्ली में नार्थ-ईस्ट, नार्थ, नार्थ-वेस्ट, साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट जिले के डीसीपी का दिल्ली से ट्रांसफर कर दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके अलावा जिन 45 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें से 16 दिल्ली में ही तैनात हैं। ज्वाइंट सीपी (Joint CP) रही मीनू चौधरी का दिल्ली से मिजोरम, IPS Tusar Taba का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, आईपीएस वीनू बंसल का मिजोरम से दिल्ली, 2004 बैंच के आईपीएस एम एन तिवारी का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली, हिबू टमांग का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, P N Khrimey का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, विजय कुमार का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, गीता रानी वर्मा का दिल्ली से अंडमान और निकोबार द्वीप, संजय त्यागी का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली, अजय शर्मा का अंडमान और निकोबार द्वीप से गोवा, मोनिका भारद्वाज का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली, गौरव शर्मा का दिल्ली से लद्दाख, शेख जुनैद महमूद का लद्दाख से जम्मू-कश्मीर, मंगेश कश्यप का दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश, अमित राय का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली, वर्षा शर्मा का अंडमान और निकोबार द्वीप से गोवा, अहमद खान का जम्मू-कश्मीर से मिजोरम, अख्तर रिजवी का अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली और राजीव रंजन का अंडमान और निकोबार द्वीप से दिल्ली ट्रांसफर हुआ है। देखे पूरी सूची –

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय