Thursday, May 15, 2025

होटल में बिना अनुमति के चल रही पार्टी, होटल मालिक व विदेशी नागरिक गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के पाई-वन सेक्टर में बीती रात को एक होटल में बिना अनुमति की एक पार्टी आयोजित की गई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक विदेशी नागरिक और होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा मार्का बीयर बरामद किया है। एक व्यक्ति फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि पाई-वन सेक्टर में स्थित एक होटल में अवैध रूप से पार्टी आयोजित की जा रही है। रात 12 बजे के करीब पुलिस ने वहां पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां से विभिन्न ब्रांड के 205 बोतल बियर बरामद की जो हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक विदेशी नाजीरियन नागरिक कोसरी जूल्स तथा होटल के मालिक संजीव देवनाथ को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति फरार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय