Tuesday, May 13, 2025

दिल्‍ली के जखीरा फ्लाईओवर के पास मकान ढहा, तीन फंसे

नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण रविवार सुबह उत्तरी दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर के पास एक घर ढह गया, जिसमें तीन लोग फंस गए। हालांकि, उनमें से दो को बचा लिया गया है। एक की तालाश जारी है।

अग्निशमन कार्यालय के अनुसार सुबह करीब 9:34 बजे फोन पर किसी ने घटना की जानकारी दी। जानकारी देने वाले ने बताया कि जखीरा फ्लाईओवर के पास मछली मार्केट में एक घर गिर गया है जिसमें तीन लोग फंस गए हैं।

कॉल मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि यह टिन शेड वाला घर था जो बारिश में ढह गया।

अधिकारी ने कहा, दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। तीसरे की तलाश जारी है।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय