Friday, April 25, 2025

एनसीआर के जिलों में 24 घंटे से हो रही बारिश से टूटा 20 साल का रिकार्ड

मेरठ। आज रविवार में दिन की शुरूआत बारिश से हुई है। बारिश से तापमान गिरा है। वहीं यूपी का बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। यूपी में मानसूनी बारिश से कई जिलों में बिजली गिरने की खबर है। यूपी के एनसीआर जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

एनसीआर के शहरों में हो रही बारिश से 20 साल का रिकार्ड टूट गया है। आज सुबह से फिर से बारिश शुरू है। आज रविवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड, बागपत, बुलंदशहर और आसपास के जिलों कल शनिवार से बारिश हो रही है। एनसीआर में भीषण बारिश का माहौल है। आसमान में घने काले बादल हैं। कल पश्चिम यूपी के जिलों में दिन भर मूसलाधार बारिश हुई। जिससे पिछले 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक गाजियाबाद और नोएडा के अलावा दिल्ली में 126.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। इससे पहले 2003 में 133. मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। शनिवार को नौ घंटे की बारिश से तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आग गया।

[irp cats=”24”]

मौसम विभाग का अनुमान है कि एनसीआर वालों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आज रविवार को  भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानी डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आज रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शनिवार सुबह से हो रही बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हैं। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज हुई है। इससे पहले 24 घंटे में 133.4 एमएम बारिश 10 जुलाई 2003 को दर्ज की गई थी। जबकि ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 21 जुलाई 1958 को 266.2 एमएम बारिश का दर्ज है। उन्होंने बताया कि शाम के समय सबसे अधिक बारिश रिज क्षेत्र में 128 एमएम दर्ज की गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय