Wednesday, March 26, 2025

मेरठ में विवाहिता की पीट पीटकर हत्या, पति और ससुरालियों पर आरोप

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी में शादी के 17 साल बाद महिला सुशीला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला के भाई सत्यपाल ने पति आदेश और जेठानी अनीता समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
जिला हापुड़ के गांव अटूटा निवासी सत्यपाल ने बताया कि उनकी बहन सुशीला की शादी शेरगढ़ी निवासी आदेश के साथ हुई थी। आदेश यहां नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। शादी के बाद दंपती से बेटा ध्रुव, बेटी राधिका और बेटा मंकू हैं। सत्यपाल के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले सुशीला को परेशान करने लगे थे। कोरोना काल में आदेश को घर खर्च के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे।
आरोप है कि डेढ़ माह पहले भी सुशीला के साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि जेठानी अनीता ने फोन पर बताया कि सुशीला फिसलकर गिर गई है। जब वह वहां पहुंचे तो सुशीला अस्पताल में भर्ती थी। उन्होंने देखा तो बहन के गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे।
देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि सुशीला को इस बार भी बुरी तरह पीटा गया और उसकी पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, मेडिकल थाना प्रभारी दिनेश उपाध्याय का कहना है कि महिला की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय