Saturday, May 10, 2025

नोएडा में बेटी की अश्लील वीडियो देखकर पति ने महिला को पीटा, अस्पताल में भर्ती 

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की बेटी की अश्लील वीडियो गांव की एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर भेजा। इस बात से आक्रोशित व्यक्ति ने अपनी बेटी और पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पति द्वारा पिटाई करने से आहत पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की बेटी की अश्लील वीडियो गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के जरिए भेजा। वह व्यक्ति इस बात से आग बबूला हो गया तथा उसने अपनी बेटी को घर पर जाकर डांटा। इसमे बीच-बचाव  करने आई उसने अपनी पत्नी को भी डंडे से पीट दिया। इस बात से आक्रोशित उक्त व्यक्ति की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं महिला के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर पीड़ित पक्ष शिकायत करता है तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय