Saturday, April 26, 2025

ग्रेटर नोएडा पहुंचे राकेश टिकैत,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, धारा 144 लागू

ग्रेटर नोएडा। अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चला जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि गुरुवार 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। वही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। राकेश टिकैत गौतमबुद्ध नगर के किसानों का समर्थन देने के लिए आए हैं। उनके साथ भारी संख्या में किसान नेता भी मौजूद है। जिसमें गौतमबुद्ध नगर के किसानों के साथ मिलकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

 

 

[irp cats=”24”]

इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास है कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाए। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में काफी महिलाओं की संख्या भी है।

 

 

आपको बता दें कि हजारों की संख्या में किसान नोएडा की तरफ से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। हाई कमान से आदेश आया है कि किसी भी हालत में किसानों को रोका जाए। इस आदेश के बाद सभी पुलिस अधिकारी सड़कों पर तैनात हो गए हैं। अब दिखाई देने लगा है कि किसानों पर पुलिस ज्यादा हावी हो गई है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि चिल्ला बॉर्डर पर अभी तक किसान पहुंच नहीं पाए हैं। उनको पहले ही अधिकारियों ने अलग-अलग स्थान को रोक दिया है। काफी किसानों को नजर बंद किया गया है और कुछ को हिरासत में लिया गया।

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय