Monday, May 6, 2024

फरीदाबाद में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी को चाकू घोंपा, फरार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फरीदाबाद। शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। महिला को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गया। बाद में पड़ोसियों की मदद से उसे जिला सिविल अस्पताल बादशाह खान में दाखिल करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मीनू (32) की शादी 2011 में बुलंदशहर कस्बा बुगरासी के रहने वाले राजबीर सिंह हुई थी। वह खुद गांव कांचरोट बुलंदशहर की रहने वाली है। शादी के बाद वह पति के साथ फरीदाबाद आ गई और यहां ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कालोनी में रहने लगी। उसका पति एक पेट्रोल पम्प पर सेल्समेन का काम करने लगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोप है कि वह शराब का आदि है। मीनू ने बाया कि चार साल पहले उसके साथ शराब के नशे में मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। तब से उसका पति के साथ तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। अभी छह महीने पहले ही उसने कोर्ट में बच्चों की पढाई और घर खर्च के लिए कोर्ट में केस डाला था। कोर्ट केस होने के बावजूद उसक पति बच्चों से मलने के बाने उनके घर पर आया करता था और बच्चों से मिलकर चला जाता था। मीने के मुताबिक इसी 17 नवंबर को कोर्ट की तारीख लगी थी, लेकिन फिर से विचार विमर्श कर एक साथ रहने के लिए समय दिया गया था। 29 नवंबर को अगली सुनवाई है। उनके दो बेटे है, जिनकी उम्र दस और 11 साल है। शनिवार देर रात उसका पति राजबीर घर आया था।

उस समय उनके दोनों बच्चे जाग रहे थे फिर कुछ देर बाद बच्चे अपने कमरे में चले गए और कंबल में बेड पर लेट कर मोबाइल देख रहे थे। राजबीर ने उस पर दबाव बनाया कि 29 नवंबर की डेट पर फैसला कर ले, दोनों फिर से एक साथ रहेंगे। इसके बाद उसने हां कर दी। दोनों अपनी गलतियों को भुलाकर एक साथ रहेंगे। इसके बाद राजबीर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन उसने 29 नवंबर को फैसला होने के बाद पति पत्नी की तरह रहने के लिए कहा और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया।

इसी बात से खफा होते हुए राजबीर ने पहले तो उसे चार पांच थप्पड मारे और फिर उसके हाथ में कोई ऐसी नुकीली चाकू नुमा चीज थी, उससे उसने सीधे उसके पेट में वार कर दिया। उसके पेट से खून का फव्वारा फूट पडा वह लहूलुहान हो गई और राजबीर चुपचाप घर से फरार हो गया। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी ई। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय