Saturday, April 27, 2024

केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने पर भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा, अभी भारत पांचवें स्थान पर है : सीएम योगी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

सहारनपुर। 18वीं लोकसभा के पहले चरण के 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बृहस्पतिवार को पहली सीट सहारनपुर, दूसरी कैराना और मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2014,  2019 के लोकसभा चुनावों और 2017 एवं 2022 के विधानसभा के चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रबुद्ध मतदाताओं ने सही दिशा में अपने मतदान का इस्तेमाल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 10 वर्षों में भारत बदलने का अवसर प्रदान किया। उत्तर प्रदेश में बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हुए। सुरक्षा और समृद्धि से भारत की संस्कृति में वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मत का अधिकार है कि यदि मतदाता उसका विवेकपूर्ण ढंग से इस्तेमाल करते हैं तो समृद्धि, शांति,

वैभव, समाज उत्थान, धर्म उत्थान होता है और यदि गलत दिशा में मतदान होता है तो अराजकता,  रंगदारी, पलायन, धर्मांतरण इन सबका बोलबाला होता है। जातिवादी ताकतें गलत दिशा में सत्ता का इस्तेमाल करती हैं और परिवारवाद को बढ़ाती हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवार से पहले देश को माना है और तुष्टिकरण की सियासत से देश को जो मुक्ति मिली है उससे देश के करोड़ों गरीबों को उनके कल्याणोत्थान के लिए सैकड़ों-हजारों योजनाएं बनी हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

अबकी केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने पर भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। अभी भारत पांचवें स्थान पर है। उन्होंने सहारनपुर में भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल को जिताने की अपील की। कैराना में उन्होंने प्रदीप चौधरी को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब चार बजे हेलीकाप्टर से सहारनपुर पहुंचे। जहां उनको स्थानीय मंत्रियों, विधायकों, पूर्व भाजपाध्यक्ष अमित गगनेजा, बिजेंद्र चौधरी, मेयर डा. अजय सिंह, पूर्व मेयर संजीव वालिया, नवाब सिंह नागर, पुनीत त्यागी, मानवीर पुंडीर आदि ने स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यना शाम चार बजे सेठ गंगा प्रसाद महेश्वरी सभागार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चार बजकर बीस मिनट से चार बजकर चालीस मिनट तक प्रबुद्ध मतदाताओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, पूर्व विधायक जगपाल, नरेश सैनी, संजय गर्ग, नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी अपने-अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के मतदाताओं से अपील की कि पिछले चुनाव में हुई राघव लखनपाल की हार का इस बार बदला लें और देश से जो 400 सांसद एनडीए के जीतेंगे उनमें सहारनपुर से राघव लखनपाल को भी शामिल करने का काम करेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन से पूर्व सहारनपुर की धरती के लिए मां शाकुम्बरी देवी और बाला सुंदरी देवी का नमन किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सहारनपुर में मां शाकुम्बरी विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया है और देवबंद में एटीएस सेंटर की स्थापना करवाई। उन्होंने कहा कि वह प्रयास करेंगे कि रेपिड ट्रेन का विस्तार देवबंद-सहारनपुर तक भी हो जाए। सभागार की क्षमता से ज्यादा लोगों के पहुंच जाने से अनेक प्रबुद्ध लोगों को सभागार में प्रवेश रहने से वंचित रहना पड़ा। इसके लिए महापौर डा. अजय सिंह ने माइक से क्षमा प्रार्थना मांगी। दो सौ-ढाई सौं से ज्यादा प्रबुद्ध लोग सभागार में प्रवेश पाने से वंचित रह गए। उन्हें बिना मुख्यमंत्री को देखें खाली हाथ लौटना पड़ा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय