Friday, June 28, 2024

छह साल अवैध संबंधों के बाद निकाह से इंकार, महिला ने सीओ से की शिकायत

मीरापुर। गांव कैथोडा निवासी एक महिला ने गांव निवासी एक युवक पर छह साल तक अवैध संबंधो के बाद भी निकाह करने से इंकार करने पर महिला ने सीओ जानसठ को युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

क्षेत्र के गांव कैथोडा निवासी एक महिला ने सीओ जानसठ शकील अहमद को शिकायती पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि विवाद के चलते 8 वर्ष पहले महिला का उसके पति से तलाक हो गया था। छह साल से गांव निवासी एक युवक उससे निकाह का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए हुए है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोप है कि जब भी महिला उससे निकाह के लिए कहती है, तो वह महिला के साथ मारपीट करता है। 6 जून को महिला ने युवक से निकाह करने के लिए कहा तो युवक ने महिला को मारपीट का घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। महिला ने सीओ जानसठ से गुहार लगाई है कि युवक से उसका निकाह कराया जाए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय