Monday, April 28, 2025

यूपी में आईएफएस अफसरों के किए तबादले, सुधीर कुमार शर्मा बने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ

लखनऊ। यूपी में भारतीय वन सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। प्रबंध निदेशक, वन निगम सुधीर कुमार शर्मा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव बनाया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण एवं कार्य योजना विष्णु सिंह को इसी पद पर स्थाई तैनाती दे दी गई है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना अंजनी कुमार आचार्य को प्रबंध निदेशक वन निगम, विभागाध्यक्ष के कार्यालय से संबद्ध ए. वेमुरी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट एवं नान प्लान लखनऊ बनाया गया है। वही अलीगढ़ की वन संरक्षक अदिति शर्मा को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ की निदेशक और यहां के निदेशक विष्णु कांत मिश्रा को आगरा का वन संरक्षक बनाया गया है। एटा के प्रभागीय वनाधिकारी सौरीश सहाय को प्रभागीय वनाधिकारी, उत्तर खीरी की जिम्मेदारी दी गई है। नजीबाबाद के वन संरक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला को गोरखपुर जू का निदेशक बनाया गया है।

इसके अलावा सुशांत शर्मा को वन निगम मेरठ का जीएम, संजय कुमार को वन निगम का जीएम (उत्पादन), सुजॉय बनर्जी को महाप्रबंधक कार्मिक वन निगम, डॉ. बौमिक चंद्र ब्रहम को मुख्य वन संरक्षक पूर्वी क्षेत्री गोरखपुर, राकेश चंद्रा अलीगढ़ के वन संरक्षक, एके कश्यप क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर वन निगम, मनोज सोनकर को वन संरक्षक देवीपाटन मंडल, श्रद्धा यादव उप वन संरक्षक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कानपुर, दिव्या डीएफओ कानपुर, प्रणव जैन डीएफओ अंबेडकरनगर, आरुषि मिश्रा प्रभागीय वनाधिकारी राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी प्रोजेक्ट आगरा बनाई गई हैं।

 

[irp cats=”24”]

 

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय