Tuesday, April 29, 2025

किसानों के घायल होने की वजह से उन्हें वापस बुलाया गया – सरवन सिंह पंढ़ेर

नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने फिर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की। शंभू बॉर्डर से 101 किसानों का जत्था दिल्ली की तरफ बढ़ा, लेकिन हरियाणा पुलिस के जवानों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे जिसके बाद यह मार्च स्थगित कर दी गई।

 

गुजरात के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को महाकुंभ का निमंत्रण देने पहुंचे मंत्री कपिल देव व एके शर्मा

[irp cats=”24”]

बताया जा रहा है कि इसमें कई किसान घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती कराया गया है। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढ़ेर ने किसानों को वापस बुला लिया। उन्होंने इसकी वजह एक किसान का घायल होना बताया है। उन्होंने कहा कि घायल किसान को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पंढ़ेर ने आईएएनएस से कहा, “एक घायल किसान को पीजीआई में दाखिल कराया गया है, आगे की समीक्षा के लिए बैठक चल रही है। बैठक के बाद आपको स्थिति बताई जाएगी।

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध खनन माफियाओं व ग्रामीणों में टकराव, दोनों में चले ईंट-पत्थर, माफिया गाड़ी छोड़कर फरार

 

आज का जत्था वापस कर लिया गया है। आज की बैठक स्थगित हो गई है। कई किसान जख्मी हो गए हैं, हवा हमारी ओर चल रही है और एक किसान पीजीआई में भर्ती हो गया है। मौसम भी खराब है, इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए वापसी का निर्णय लिया गया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय