Monday, May 19, 2025

मेरठ में ट्रिपल मर्डर केस के सिद्धदोष अपराधी हाजी इजलाल की अवैध काॅलोनी ध्वस्त

मेरठ। लोहिया नगर थाना अंतर्गत हापुड़ बाईपास पर 10,000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अवैध रूप से विकसित की जा रही हाजी इजलाल और हाजी हामितद की कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया गया। 22 फरवरी को कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की।

 

मेडा की ओर से अवैध कॉलोनी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। महीने भर में 20 से अधिक अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि थाना लोहिया नगर अंतर्गत हाजी इजलाल तथा हाजी हामितद की ओर से मेरठ हापुर बाईपास रोड पर लगभग 10,000 वर्ग गज क्षेत्रफल में अनाधिकृत आवासीय काॅलोनी विकसित की जा रही थी।

 

छोटे भूखंड विभाजित कर सड़क निर्माण में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का काम किया जा रहा था। इस मामले में इसी साल 22 फरवरी को ध्वस्तीकरण का आदेश भी पारित किया गया। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन स्टाफ तथा पुलिस बल के सहयोग से अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय