Sunday, February 23, 2025

पुरकाजी बाईपास पर चल रहा है मिट्टी का अवैध खनन, पुलिस व एसडीएम का नहीं डर

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी बाईपास पर मिट्टी का अवैध खनन चल रहा है। थाना पुरकाजी में एसडीएम सदर की नाक के नीचे अवैध मिट्टी खनन हो रहा है।

 

पुरकाजी बाईपास पर जैन शिकंजी के सामने अवैध खनन चल रहा है, बताया जा रहा है कि पुरकाजी बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के बराबर में लगभग 1 महीने से अवैध मिट्टी खनन चल रहा है और प्रशासन पूरी तरह सोया हुआ है। बार-बार सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

अवैध मिट्टी के डंपर पुरकाजी थाने के सामने से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन पुरकाजी थाना सोया हुआ है या पैसे लेकर मस्त है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। पुलिस व एसडीएम का डर भी इन खनन माफियाओं में नहीं रहा है।

पुरकाजी क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी उमेश चन्द्र मिश्रा व एसएसपी अभिषेक सिंह ने गुहार लगाई है कि अवैध मिट्टी का खनन रोका जाए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय