Thursday, May 15, 2025

मेरठ में घनी आबादी के बीच चल रहा था अवैध तेल गोदाम, आपूर्ति विभाग ने मारा छापा  

मेरठ। मेरठ में अवैध तेल के गोदाम पर आपूर्ति विभाग ने छापेमारी की है। जिसमें भारी संख्या में तेल के ड्रम बरामद किए गए हैं। आपूर्ति विभाग की टीम ने तेल का सेंपल जांच को भेजा है। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में घनी आबादी के बीच चल रहे अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी की गई है।

 

जहां पर अंजुम पैलेस के आबाद नाम के व्यक्ति अवैध तेल का गोदाम खोले हुए था। छापेमारी के दौरान अवैध तेल के ड्रम मिले हैं। टीम ने तेल पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है। यह गोदाम अवैध पेट्रोल का बताया जा रहा है। रिहायशी इलाके के बीच अवैध तेल का खेल चल रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गोदाम पर छापा मारा है। आपूर्ति विभाग को जांच के लिए बुलाया गया है।

 

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की सूचना पर टीम को भेजा गया है। नकली तेल बनाने की प्राथमिक सूचना है। इसकी सेंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय