Thursday, April 24, 2025

मुरादनगर में जीडीए ने 13 बीघा ज़मीन पर बने अवैध निर्माण को गिराया 

गाजियाबाद। मुरादनगर में जीडीए की टीम ने मुरादनगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने 13 बीघा जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराया।

जीडीए अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम असालतनगर स्थित खसरा नंबर 25 पहुंची। टीम ने जेसीबी से 13 बीघा से अधिक भूमि पर किए हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। अभियंता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नितिन त्यागी, अनिल डबास द्वारा शिवम विहार कॉलोनी के पीछे व शिवम विहार तीन में अवैध निर्माण विकसित किया जा रहा है।
टीम ने जीसीबी से कॉलोनी की सड़क, बाउंड्रीवॉल, आफिस आदि को ध्वस्त किया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का कालोनाइजरों ने विरोध किया। बताया कि क्षेत्र में अधिक संख्या में कालोनाइजर सक्रिय हैं, जो अवैध कॉलोनियों को काट रहे हैं। जीडीए का अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण व सील की कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय