Friday, April 26, 2024

जमीनी विवाद में महिला को ससुरालियों ने मार पीटकर किया घायल, पीड़िता पहुंची थाने

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सरधना के गांव सलावा में जमीन के विवाद के चलते ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाने पहुंची घायल महिला को थाना पुलिस ने सीएचसी में उपचार दिलाया।
पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव सलावा निवासी रेखा ने तहरीर में बताया कि उसके पति मुकेश की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते वह एक बेटे को साथ लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। पति की मौत के बाद उसने विरासत की जमीन को अपने नाम करा लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोप है कि 15 वर्षीय बड़ा बेटा जेठ के पास रहता है। इसके चलते ससुरालियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को जेठानी व ननद सहित अन्य ससुरालियों ने मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता घायल अवस्था में थाने पहुंची और आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय