Saturday, May 10, 2025

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी ने महा अष्टमी के दिन छोटी देवकाली मंदिर में किया दर्शन-पूजन

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन रविवार को छोटी देवकाली मंदिर में पूजन-अर्चन किया। साथ ही संतों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।
गोरक्ष पीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले मणिराम दास जी की छावनी पहुंचे। यहां महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य के बारे में जाना और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम को भी संतों से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री ने रविवार को श्री दिगंबर जैन मंदिर बड़ी मूर्ति रायगंज अयोध्या में परम पूज्य ज्ञानमती माताजी से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना की।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री ने छोटी देवकाली मंदिर में दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय