Saturday, May 17, 2025

भरतपुर में कोहरे में मोड़ नहीं दिखा तो खेत में पलटा ट्रैक्टर, दो युवक दबे-एक की मौत

भरतपुर। रुदावल थाना इलाके में कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में जा पलटा। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर बसई से पहाड़पुर की तरफ जा रहे थे। बसाई मोड़ के पास अचानक यह हादसा हो गया।

 

पुलिस के अनुसार सोनू और विपिन निवासी बसई दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर गांव से पहाड़पुर जा रहे थे। तभी बसई मोड़ के पास घने कोहरे के कारण विपिन को मोड़ नहीं दिखा और ट्रैक्टर सीधे सड़क के किनारे खेत में जा पलटा। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से निकल रहे लोगों ने जब दोनों युवकों को ट्रैक्टर के नीचे दबे देखा तो, उन्होंने दोनों युवकों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां विपिन को मृत घोषित कर दिया गया।

 

सोनू की हालत गंभीर होने के कारण उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। विपिन के शव को रुदावल थाने की मोर्चरी में रखवाया गया और उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद विपिन के परिजन अस्पताल पहुंचे। तब जाकर विपिन के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय