Thursday, April 17, 2025

चीन में छात्र ने चाकू से हमलाकर 8 को मार डाला, 17 लोग हुए घायल,

बीजिंग। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत के यिक्सिंग शहर में एक व्यावसायिक स्कूल में चाकू से किए गए हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। 21 साल के हमलावर को पकड़ लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह हमला शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में हुआ।

यिक्सिंग के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 21 वर्षीय छात्र ने हमला किया। संदिग्ध का नाम जू है। उसे घटनास्थल से ही घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, स्कूल से स्नातक करने वाला जू परीक्षा में फेल हो गया था और उसे अपनी इंटर्नशिप पेमेंट से भी वो खुश नहीं था।

उसे स्नातक प्रमाणपत्र नहीं दिया गया था। यही वजह है कि अपना गुस्सा निकालने के लिए स्कूल लौटा था। बचाव प्रयास जारी हैं और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। एक्स सहित पश्चिमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित वीडियो में हमले के बाद घायल लोगों को सड़क पर औंधे मुंह गिरे और तड़पते दिखाया गया है जबकि अन्य लोग मदद के लिए दौड़े चले आ रहे हैं।

हालांकि चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर कीवर्ड सर्च करने पर हमले से संबंधित कोई वीडियो या चित्र नहीं मिला। यह घटना दक्षिणी शहर झुहाई में एक खेल केंद्र के बाहर एक चालक द्वारा लोगों के समूह पर अपनी कार चढ़ाने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी और 43 लोग घायल हो गए थे। उस मामले में फैन नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया गया था। कथित तौर पर पारिवारिक कारणों से उसने ये किया था। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी इस पर चिंता जताई थी।

यह भी पढ़ें :  देश से 31 मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद- अमित शाह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय