Monday, April 28, 2025

देवबंद में मंदिर में पूजा करके घर वापस लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन, हुए फरार 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के लाजपत नगर कालोनी निवासी एक महिला मंदिर में पूजा करके अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उससे सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार लाजपत नगर कालोनी निवासी पूर्व सभासद राजेंद्र मल्होत्रा की पत्नी शरण मल्होत्रा दुर्गा कालोनी स्थित मंदिर में पूजा करने गई थी। जब वह पूजा करने के बाद एक महिला संग घर लौट रही थी तो इस दौरान कालोनी के गेट पर हेलमेट लगाए खड़े बाइक सवार बदमाश ने शरण मल्होत्रा के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली और फरार हो गया।
देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय