Saturday, April 26, 2025

देवबंद में पुलिस को जंगल से मिली अवैध शराब की भट्टी सुलगी, कच्ची शराब और लेहन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

देवबंद। पुलिस को थीतकी गांव के जंगल में छापा मारने पर मौके से अवैध शराब की भट्टी सुलगी हुई मिली। पुलिस को मौके से कच्ची शराब और लेहन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर थीतकी गांव के जंगल में छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। देवबंद कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि जंगल में अवैध शराब की भट्टी जलती हुई मिली है। मौके से 20 लीटर कच्ची शराब, 50 किलो लेहन और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए है।
लेहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कुरलकी गांव निवासी सुमित कुमार है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया  कि अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय