Sunday, April 27, 2025

गाजियाबाद में किशोरी को शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ा

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में निवासी 15 साल की किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक पर संबंध बनाने का आरोप है। किशोरी ने पहले दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई, बाद में मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर हो गया। अब लोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ रहती है। किशोरी का आरोप है कि बीते 8 दिसंबर 2022 को मामा के लड़के की शादी थी। शादी में रितिक नाम का लड़का उनसे मिला। रितिक ने अपनी सोशल मीडिया साइट से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सोशल मीडिया पर दोनों में दोस्ती हो गई और बातचीत भी शुरू हो गई। रितिक ने पहले दोस्ती की फिर शादी करने की बात कही। उन्होंने रितिक को मिलने के लिए बीते फरवरी को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने घर बुलाया। उस समय घर पर कोई नहीं था। किशोरी के मना करने पर रितिक ने उनके साथ संबंध बनाए। रितिक ने कहा कि कुछ नहीं होगा दोनों शादी करेंगे।

[irp cats=”24”]

 

किशोरी रितिक की बातों में आ गई। जब भी मां घर पर नहीं होती थी, तो रितिक आ जाता था। बीते 20 मार्च को फिर से संबंध बनाए। इसके बाद किशोरी घर पर ठीक से खाना नहीं खा पा रही थी। तबीयत ठीक नहीं होने पर किशोरी को उसके परिजन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए। अस्पताल में किशोरी की जांच हुई। जांच में किशोरी का गर्भवती होना पाया गया।

 

किशोरी ने दिल्ली में घटना होना बताया और दिल्ली के नंदनगरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में घटना स्थल लोनी का होना पाया गया तो मुकदमा लोनी बॉर्डर थाने में ट्रांसफर हुआ। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय