Saturday, May 24, 2025

मेरठ में भीषण हादसा,तेज रफ्तार इको कार खड़े ट्रक में जा घुसी,तीन की मौत, सात घायल

मेरठ। मेरठ में हाईवे पर गांव धनौटा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में एक इको कार तेज रफ्तार से भिड़ गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। घायलों को मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव धनौटा के सामने एक ट्रक खराब हो गया। चालक ने उसको हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। पीलीभीत से पंजाब जा रही युवकों से भरी एक तेज रफ्तार कर ट्रक में घुस गई। हादसा तड़के पांच बजे का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय