Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में मायके वालों के साथ मिलकर ससुर पर धारदार हथियार से किया हमला,रिपोर्ट दर्ज

गाजियाबाद। मोदीनगर के निवाड़ी के पैंगा गांव में घरेलू रंजिश में पुत्रवधू ने मायके वालों के साथ मिलकर ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

महेन्द्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा पुत्र योगेश और पुत्रवधू शालू अलग रहते हैं। आरोप है कि दंपती में झगड़ा रहता है। दंपती में एक बार फिर झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में पुत्रवधू शालू ने मेरठ के परतापुर स्थित छज्जुपुर गांव से पिता चन्द्रपाल और भतीजे तनिष को बुला लिया।

 

 

आरोप है कि शालू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर उन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर शालू, चन्द्रपाल और तनिष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय