Tuesday, April 29, 2025

गाजियाबाद में ‘प्रतीक बिल्डर’ का हेड ऑफिस सील, नगर आयुक्त के आदेश पर हुई कड़ी कार्यवाही

गाजियाबाद| गाजियाबाद नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े 43 लाख रुपया संपत्ति कर बकाया होने पर सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी हाउसिंग सोसाइटी को सील कर दिया है। नगर निगम ने इस संबंध में सोसाइटी के बाहर एक बोर्ड लगा दिया है।

इस बोर्ड पर लिखा है- ‘प्रतीक ग्रुप पर गाजियाबाद नगर निगम का कुल संपत्ति कर 43 लाख 46 हजार 709 रुपए बकाया है। जिस पर कुर्की/नीलामी की कार्रवाई लंबित है। अत: गाजियाबाद नगर निगम से एनओसी प्राप्त करने के पश्चात ही उक्त संपत्ति की खरीद-फरोख्त की जाए।’

बताया जा रहा है कि नगर निगम की तरफ से सोसाइटी ग्रुप को संपत्ति कर जमा करने के लिए लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। न तो संपत्ति कर जमा हुआ और न ही नोटिस का जवाब मिला। जिसके बाद सोमवार सुबह नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा पुलिस बल लेकर सोसाइटी पर पहुंच गए और सीलिंग की कार्रवाई कर दी। उन्होंने कहा कि यदि अब भी संपत्ति कर नहीं मिला तो सोसाइटी की प्रॉपर्टी बेचकर इसकी वसूली की जाएगी।

[irp cats=”24”]

मुख्य कर अभियंता डॉक्टर संजीव सिन्हा द्वारा बताया गया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शहर में बड़े बकायेदारों से टैक्स वसूली का कार्य चल रहा है जिसमें विजयनगर सिद्धार्थ विहार में स्थित प्रतीक ग्रुप पर लगभग 43 लाख  का टैक्स बकाया था, जमाना न करने पर सील की कार्यवाही की गई है, इसी क्रम में अन्य क्षेत्रों में भी लगातार हाउस टैक्स वसूली की कार्यवाही चल रही हैl

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा शहर वासियों से अपील की गई है कि वित्तीय वर्ष के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं जिसमें अपना हाउस टैक्स अवश्य जमा करा दें ताकि शहर में होने वाले विकास कार्यों में आपकी भागीदारी  सुनिश्चित हो सके। नगर आयुक्त ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद भी जताया। मौके पर जोनल प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण तथा प्रवर्तन दल उपस्थित रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय