Friday, September 20, 2024

गाजियाबाद में नगर आयुक्त ने फिर शांत कराया कर्मचारियों का आक्रोश, शहर हित में बाधित न हो कार्य, दिए निर्देश

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से निर्माण विभाग अधिकारी तथा कर्मचारियों ने मुलाकात की। इस दौरान गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी संघ के यूनियन की टीम भी उपस्थित रही। बैठक में अन्य विभागों से विभागीय अधिकारी भी उपस्थित हुए। मुख्य अभियंता निर्माण के साथ हुई अभद्रता को लेकर कार्य बंद करने तथा संबंधित पार्षद के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। जिसको लेकर हड़ताल करने के लिए भी चर्चा की गई। नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित जनों की बातों को सुनकर शहरी हित में कार्य बाधित न करने के निर्देश दिए गए साथ ही चल रहे विवाद पर चर्चा की जाएगी आश्वासन दिया गया तथा अपने-अपने कार्य स्थल पर कार्य करने के लिए निर्देश दिए गए।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए अपने-अपने कार्य स्थलों पर बेहतर कार्य करने के लिए कहा। शहर हित सर्वोपरि है चल रहे विवादों में किसी प्रकार की लापरवाही कार्यों में नहीं की जाएगी। गाजियाबाद नगर निगम का हर कर्मचारी हर अधिकारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में नियम अनुसार लगन से कार्य करेगा। किसी प्रकार की लापरवाही क्षमय नहीं होगी। चल रहे विवादों के कारण शहर के विकास कार्यों में रुकावट तथा अन्य कार्यों में रुकावट नहीं होगी। पूरी टीम एकजुट होकर केवल शहर हित में कार्य करेगी। अन्य विवादों पर उच्च स्तर से निर्णय लिए जाएंगे आश्वासन देते हुए सभी कर्मचारियों को उनके कार्य स्थलों पर भेजा गया।

 

गाजियाबाद नगर निगम विवादों की स्थिति में कई बार रहा है। इस बार भी आक्रोश की स्थिति में कर्मचारी और अधिकारी है। नगर आयुक्त द्वारा सूझबूझ से काम लेते हुए सभी कर्मचारियों अधिकारियों को शांति बनाए रखने तथा अपने कार्य स्थलों पर बेहतर कार्य करने के लिए कहा गया है। अधिकारियों के उत्पीड़न का प्रयास पूर्व में भी इसी प्रकार की किया गया था, इस प्रकार की स्थिति को नजर अंदाज करते हुए सभी अधिकारियों को कर्मचारियों को शहर निवासियों के हित में कार्य करने के लिए नगर आयुक्त द्वारा मोटिवेट किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय