Thursday, April 24, 2025

गाजियाबाद में महिला ने सास-ससुर व भतीजे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का लगाया आरोप

गाजियाबाद। मोदीनगर में महिला ने सास-ससुर व भतीजे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। धर्मांतरण से इंकार करने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी गई है।

 

 

[irp cats=”24”]

पीडि़ता ने इस संबंध में उप-जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थानाक्षेत्र की विजय नगर कॉलोनी में महिला अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती है। परिवार का मुखिया मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता है। महिला शनिवार को मोदीनगर तहसील पहुंची और एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। महिला का कहना है कि उसके जेठ का लडक़ा नोएडा में रहता है।

 

 

 

महिला ने बताया कि भतीजे के अलावा सास-ससुर ने ईसाई धर्म अपना लिया है। आरोप है कि अब महिला पर भी सपरिवार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है। आए दिन घर में धर्म गुरु आते हैं और वह भी धर्म परिवर्तन के लिए कहते हैं। तरह-तरह के प्रभोलन दिए जा रहे हंै। धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर मारपीट की जाती है। पीडि़ता का कहना है कि उसे अपनी एवं परिवार की जान की चिंता सता रही है। उधर, एसडीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय