Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में बिल्डर की पत्नी को सम्मोहित कर महिलाओं ने लाखों के जेवर उतरवाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गाजियाबाद। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में शातिर महिलाओं ने बिल्डर की पत्नी से लाखों के जेवर उतरवा लिए। बताया जाता है कि घटना रात आठ बजे के आसपास की है। पीड़ित महिला पूजा का कहना है कि दो महिलाओं ने गिरोह में शामिल तीसरी युवती को जयपुर जाने के लिए मदद नाम पर रास्ते में रोका था। घटना के बाद तीनों महिलाओं ने उनको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद जेवर उतार लिए। आरोपी महिलाओं की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज पुलिस चेक कर रही है।

 

बिल्डर मनोज ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अपनी मम्मी पूजा को बाइक से लाजपत नगर के शनि चौक पर ले गया था। वह किसी काम के लिए पूजा को छोड़कर चला गया। उनकी पत्नी पूजा आम खरीद रही थी। इस दौरान पीछे से दो महिला और एक युवती आई। महिलाओं ने उनसे कहा कि युवती को जयपुर जाना है। उसके पास 500 रुपए के नोटों की गड्डी है। आप थोड़ी मदद कर दीजिए। पूजा ने अनजान युवती की मदद करने से मना कर दिया। कुछ दूर पहुंचने पर एक महिला ने उनके कंधे पर हाथ रखकर कुछ देर उनकी तरफ देखा। इसके बाद वो सम्मोहित हो गईं। आरोप है कि दोनों महिला और युवती ने सड़क किनारे अंधेरे में सोने के कड़े, दो अंगूठी, चांदी की अंगूठी उतरवा ली।

[irp cats=”24”]

 

 

इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर छोड़ दिया। वो काफी इधर उधर भटकती रही। जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता होने लगी। रात 9:30 बजे एक ई रिक्शा चालक पूजा को बेसुध हालत में घर लेकर पहुंचा। तब उन्होंने पति और बेटे को घटना की जानकारी दी। पति मनोज का कहना है कि नशीले पदार्थ की वजह से पूजा की तबीयत खराब हो गई है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की जा रही है। बता दें इससे पहले भी इन्हीं महिलाओं ने बुजुर्ग महिला से गहने उतरवा लिए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय