Saturday, April 26, 2025

गाजियाबाद में नगर निगम की खाली भूमि पर संपत्ति विभाग ने लगाए बोर्ड, बाउंड्री करने के निर्देश

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही चल रही है। गाजियाबाद नगर निगम संपत्ति विभाग द्वारा खाली पड़ी निगम की जमीन पर गाजियाबाद नगर निगम का बोर्ड लगाया जा रहा है। जिससे नगर आयुक्त द्वारा निगम की रिक्त भूमि पर बाउंड्री करने के लिए निर्देश निर्माण विभाग को जारी किए हैं। संपत्ति विभाग द्वारा सिटी जोन तथा मोहन नगर जोन अंतर्गत निगम की रिक्त कराई जमीन पर बोर्ड लगाए गए हैं।

 

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा सिटी जोन अंतर्गत लगभग 50 करोड़ की भूमि पर गाजियाबाद नगर निगम के बोर्ड लगाए गए। जिसमें नंदग्राम स्थित घुकना, खसरा नंबर 402 सादिक नगर खसरा नंबर 912, नूर नगर  खसरा नंबर 41, सिहानी खसरा नंबर 36 में गाजियाबाद नगर निगम के पीले रंग के बोर्ड स्थाई रूप से लगाए हैं। इसी क्रम में मोहन नगर जोन अंतर्गत भी लगभग 50 करोड़ की सिकंदरपुर गांव क्षेत्र में खसरा नंबर 293 तथा 122 पर गाजियाबाद नगर निगम के बोर्ड स्थापित कर गए हैं। संपत्ति विभाग द्वारा बोर्ड स्थापित करने के साथ-साथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को सूचना भी दी गई है तथा नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार शीघ्र ही उक्त भूमि पर स्थाई रूप से बाउंड्री का कार्य भी कराया जाएगा।

[irp cats=”24”]

 

नगर आयुक्त द्वारा संपत्ति विभाग तथा निर्माण विभाग को सरकारी भूमि खाली करने के साथ-साथ उन पर निगम के बोर्ड लगाने तथा बाउंड्री करने के लिए भी टीम को निर्देश दिए हुए हैं जिसके क्रम में कार्यवाही तेजी से चल रही है *नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि को रिक्त कराया गया है जो की लगातार अभियान के रूप में कार्य चल रहा है* सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा होने की दशा में भू माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए भी कहा गया है जिसके क्रम में गाजियाबाद नगर निगम संपत्ति विभाग तथा वरिष्ठ अधिकारी कार्य में जुटे हुए दिखाई दे रहे हैं शहर में गाजियाबाद नगर निगम लगातार विशेष कार्यवाही अभियान के रूप में कर रहा है जो की सराहनीय है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय