Sunday, April 27, 2025

हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस सरकार के आसार, कश्मीर में बन सकती है गठजोड़ सरकार

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। 8 अक्टूबर को पता चलेगा कि BJP यहां जीत की हैट्रिक पूरी करेगी या 10 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। जम्मू-कश्मीर में भी मतदान प्रक्रिया आज पूरी हो गई। मतदान के बाद आए एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बहुपक्षीय मुकाबले में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां सरकार बनाने के लिए गठजोड़ जरूरी होगा।

 

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर आज मतदान सम्पन्न हुआ। एग्जिट पोल के मुताबिक पिछले 10 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को इस बार 20-32 तक सीटें मिल सकती हैं। वहीं राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को 55 से 62 सीटें मिल सकती हैं।

[irp cats=”24”]

 

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में बहुपक्षीय मुकाबला है। यहां की 90 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस का गठबंधन है। भाजपा, पीडीपी और अन्य पार्टियां स्वतंत्र लड़ रही हैं। यहां के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस-एनसी गठबंधन को 40 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा अपने दम पर सबसे बड़ी पार्टी बनते हुए 27 से अधिक सीटें जीत सकती है।

 

हरियाणा के एग्जिट पोल के संबंध में दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा को 55 से 59, कांग्रेस को 44 से 54, जेजेपी को एक और स्वतंत्र को 01 से 05 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं ध्रुव रिसर्च के मुताबिक भाजपा 22 से 32, कांग्रेस 50 से 64 सीटें हासिल कर सकती है। पीपल्स पुल्स के मुताबिक भाजपा 20 से 32, कांग्रेस 49 से 61 और अन्य तीन से चार सीटें ले सकते हैं।

 

वहीं, जम्मू-कश्मीर के सर्वे की बात की जाए तो दैनिक भास्कर के अनुसार भाजपा 20 से 25 सीटें, कांग्रेस-एनसी गठबंधन 35 से 40, पीडीपी 04 से 07 और अन्य 12 से 16 सीटें हासिल कर सकते हैं। इंडिया टुडे-सी वोटर सर्वे के मुताबिक भाजपा 27 से 32, कांग्रेस-एनसी 40 से 48, पीडीपी 6 से 12 और अन्य 6 से 11 सीटें जीत सकते हैं। पीपल्स पुल्स के अनुसार भाजपा 23 से 27, कांग्रेस-एनसी 46 से 50, पीडीपी 7 से 11 और अन्य 4 से 6 सीटें हासिल कर सकते हैं।

 

मतदान समाप्‍त होने के बाद इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में जम्मू-कश्मीर में एनसी कांग्रेस गठबंधन व ह‍र‍ियाणा में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों में से एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 35-45 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं भाजपा को 24-34 सीटें मिल सकती हैं। सबसे चौंकाने वाला रुझान पीडीपी के पक्ष में दिखाया गया है। जहां उनको एक भी सीट नहीं मिलती हुई नजर आ रही है। साथ ही अन्य के खाते में 16 से 26 सीटें जा सकती हैं।

 

दूसरे चुनावी राज्य हरियाणा में शनिवार को 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। एग्जिट पोल के मुताब‍िक हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार कर सकती है। इंडिया टीवी एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 59 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं भाजपा को 23 सीटों पर बढ़त दिखाई गई है। जेजेपी का खाता खुलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वहीं अन्य के खाते में 8 सीटें जाते हुए बताया गया है।

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान हुआ था, जबकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक चरण में शनिवार को वोटिंग हुई है। दोनों राज्यों में चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा के लिए मतदान हुआ है। वहीं, हरियाणा में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है। गौरतलब है क‍ि एजें‍स‍ियों के ये एग्‍ज‍िट पोल अंत‍िम नतीजे नहीं हैं। आठ अक्‍टूबर को मतगणना के बाद ही आख‍िरी नतीजे सामने आएंगे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय