Saturday, May 11, 2024

कानपुर देहात में शादी समारोह में उछाले गए पैसे उठाने में युवक ने मासूम को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कानपुर देहात। जनपद के सिकन्दरा थानाक्षेत्र में शुक्रवार की देर रात वैवाहिक कार्यक्रम में डांस के दौरान उछाले गए पैसे उठाने पर दबंग ने मासूम पर गोली चला दी। गोली मासूम के पेट को चीरती हुए पार निकल गई। लहुलूहान हालत में मौजूद लोगों के मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से नाजुक िस्थिति होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।

सिकंदरा थानाक्षेत्र में बीती रात एक बारात विमला गेस्ट हाउस में चल रही थी। शादी समारोह में खाना बनाने वाले हलवाई मानपुर से कुछ मासूमों को पैसे का लालच देकर काम कराने के लिए ले गए थे। अगवानी के दौरान जब बाराती डांस कर रहे थे। इस दौरान बारात में शामिल लोगों द्वारा पैसे उछाले जा रहे थे। उछाले गए पैसे उठाने में एक मासूम आनंद पहुंच गया। बच्चे को पैसे उठाते देख बारात में शामिल एक युवक ने मासूम आनंद को पकड़ लिया और पहले बच्चे को लात मारी। जब इतने से भी युवक का मन नहीं भरा तो उसने मासूम को गोली मार दी। गोली बच्चे के पेट के आर-पार निकल गई। घटना से वहां हड़कम्प मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

अस्पताल में हालत खराब देखते हुए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल मासूम के साथ गेस्ट हाउस गए साथी मासूम रोहित ने शनिवार को घटना की पूरी आंखों देखी सच्चाई पुलिस को बताई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

हर्ष फायरिंग पर है प्रतिबंध

आपको बता दें गत कई वर्षों से हर्ष फायरिंग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उसके बाद भी कई जगह पर हर्ष फायरिंग से मौतों के मामले सामने आते हैं। इस तरह की घटाएं पुलिस की कार्यशैली पर कई सवालियां निशान भी खड़े करती हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय