Sunday, April 27, 2025

मेरठ में दूसरे की जमीन को अपना बताकर 4.51 करोड़ रुपये में किया सौदा, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। भूमि बेचने के नाम पर पांच लोगों ने शताब्दी नगर पंचवटी एनक्लेव निवासी सुभाष चंद शर्मा से 20 लाख रुपये हड़प लिए। फर्जी कागजात के आधार पर दूसरे की भूमि अपनी बताकर यह धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर परतापुर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

सुभाष चंद शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि वह कुछ भूमि शहर में खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने परिचित मनीष शर्मा से बात की। उसने शास्त्री नगर थाना नौचंदी निवासी अशोक कुमार गुप्ता से मिलवाया। अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड पर उनकी भूमि है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। उन्होंने मोहकमपुर स्थित भूमि के कागजात दिखाए। भूमि का 4.51 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ। उन्होंने 20 लाख रुपये बतौर पेशगी अशोक गुप्ता के खाते में हस्तांतरित कर भूमि का एग्रीमेंट करा लिया। जिसके गवाह शास्त्री नगर थाना नौचंदी निवासी राजीव शर्मा और प्रशांत भारद्वाज थे।

[irp cats=”24”]

 

आरोप है कि समय पूरा होने के बाद भी अशोक कुमार गुप्ता ने उनके नाम बैनामा नहीं किया। बात करने पर अशोक कुमार गुप्ता और मनीष शर्मा तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। उन्होंने अशोक कुमार गुप्ता को नोटिस भेजा तो पता चला कि उन्होंने वर्ष 2016 में अतुल रस्तोगी को इस भूमि के एग्रीमेंट की रसीद दी थी। अतुल रस्तोगी ने अपने पिता संतोष कुमार के नाम फर्जी बैनामा कराया था।

 

दिल्ली निवासी शांति देवी और विमला देवी के फर्जी शपथ पत्र लगाकर किसी अन्य को खड़ा कर अपने पिता संतोष कुमार के नाम भूमि का दाखिल खारिज कराया था। जबकि शांति देवी और विमला देवी की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी थी। कोर्ट ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मनीष शर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, अतुल रस्तोगी, राजीव शर्मा और प्रशांत भारद्वाज के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय