Saturday, March 29, 2025

मेरठ में विवाहिता की वीडियो बनाना पड़ा भारी, लोगों ने पकड़कर पीटा पुलिस ले गई थाने

मेरठ। मेरठ में विवाहिता को परेशान करना एक मनचले को भारी पड़ गया। युवकों ने मनचले को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर शुक्रवार सुबह एक मनचले की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि मनचला युवक कई दिन से एक विवाहिता को परेशान कर रहा था।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह विवाहिता सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी मनचला अपने मोबाइल फोन से विवाहिता की वीडियो बनाने लगा था। जिसका महिला ने विरोध किया। उधर, महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

बताया गया कि भीड़ आरोपी युवक को पीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक ले गई। वहीं, हंगामा होता देख सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय