Saturday, May 10, 2025

मेरठ में थानेदार बता महिला से दो साल किया दुष्कर्म, निकला शराब सेल्समैन

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिएमें उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि युवक खुद को थानेदार बताता था और उसको शादी का झांसा दे रहा था। जबकि असलियत में युवक सरधना के शराब ठेके में सेल्समैन की नौकरी करता था।

 

 

शराब के सेल्समैन ने खुद को थानेदार बता शादी का झांसा देकर महिला से दो साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

 

 

थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मूलरूप से हरिद्वार की रहने वाली है। उसके पति की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी। उसकी मुलाकात सरधना निवासी आरोपी से हरिद्वार के लक्सर में हुई थी। आरोपी ने खुद को थानेदार बताया था। जिसके बाद आरोपी महिला को लेकर कंकरखेड़ा में आ गया और एक किराए के मकान में रहने लगा।

 

 

आरोपी दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी की सच्चाई पीड़िता को पता चली तो उसने विरोध किया। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय