Friday, May 9, 2025

शामली में मारूती पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, दकमल कर्मचरियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

शामली। जनपद में मारूती पेपर मिल के गोदाम में रखे माल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद फौरन जिले भर से दमकल कर्मचारी साजो सामान के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मचारियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि शुक्रवार को शामली के सिक्का में अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब पेपर मिल के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग अलग गई। आग से गोदाम में रखा माल धधकने लगा, जिसके चलते पेपर मिल में काम करने वाले कर्मचारियों में भी खलबली मच गई। मिल अफसरों ने फौरन दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना पर शामली जिला मुख्यालय से दमकल कर्मचारी साजो सामान के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

अग्निशमन विभाग के अफसर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, और अग्निकांड में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। मिल कर्मचारियों ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी, उसमें तैयार माल रखा जाता है। उधर, जानकारी मिलने पर मिल मालिक व पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल भी मौके पर पहुंच गए थे।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय