Saturday, May 10, 2025

मेरठ में धर्म छिपाकर महिला ने युवक से की शादी, बेटे का कराया खतना

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में महिला ने नाम बदलकर युवक से शादी की और बहन के साथ मिलकर सौतले बेटे का खतना करा दिया। आरोप है कि महिला अपने पति और तीन सौतेले बच्चों पर नमाज पढ़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाती थी। इस मामले में पुलिस ने अब महिला, उसकी बहन और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

मास्टर कॉलोनी निवासी विपिन ने बताया कि उसका अपनी पत्नी कोमल वर्मा से 2022 में तलाक हो गया था। तलाक के आदेश में कोर्ट ने उसके तीनों बच्चे की अभिरक्षा उसे दी थी। कोमल को बच्चों से मिलने-जुलने की अनुमति दी थी।

 

 

इसके बाद उसने नैना वर्मा नाम की युवती से शादी कर ली थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही नैना का व्यवहार बच्चों के साथ ठीक नहीं था। वह तीनों बच्चों से मारपीट करती थी। बच्चों पर नमाज पढ़ने का दबाव बनाती थी।
विपिन को बाद में पता चला कि नैना का असली नाम शहजादी है। उसने फर्जी दस्तावेज बनाकर शादी की थी। वह विपिन और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगी।

 

आरोप है कि शहजादी उसके पुत्र यश को अपने साथ सहारनपुर ले गई और अपनी बहन रानी के साथ मिलकर जबरन खतना करा दिया। शहजादी ने यश के ऊपर गर्म पानी भी डाल दिया।

 

आरोप है कि जब वह पत्नी को सहारनपुर लेने गया था तब भी 3-4 लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बनाया गया और मारपीट की। वह किसी तरह वहां से बचकर निकला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय