Wednesday, May 7, 2025

मेरठ में एडस पीडित ने बीमारी छुपाकर की शादी, पत्नी को भी हुआ एचआईवी

मेरठ। मेरठ में एडस पीडित युवक ने बीमारी छुपाकर शादी की। इसके बाद उसकी पत्नी को एडस हो गया। इसके बाद युवक पत्नी को उसके मायके छोड़ आया।
बेटी की शादी ही उसकी बर्बादी बन गई है। जिस लड़के से बेटी की शादी की वह एड्स पीड़ित था। उसने बीमारी छिपाकर धोखे से शादी की थी। पति से पत्नी को रोग लग गया। पत्नी की हालत खराब हुई तो उसको मायके में छोड़ गया। परिवार वालों ने आरोपी पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 2021 में जानी थाना क्षेत्र के युवक से की थी। पिता ने बेटी की शादी में 15 लाख रुपए तक खर्च किए। ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे वो कार की मांग कर रहे थे। युवती के पति को एड्स की बीमारी थी। जिसे छिपाकर उसने शादी की थी। कुछ महीने बाद युवती को भी पति से एडस हो गया। जिससे उसकी तबियत खराब रहने लगी तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करके मायके में छोड़ दिया। जब परिजनों ने बेटी का इलाज कराना शुरू किया और उसके खून की जांच कराई तो पता चला कि बेटी को एड्स है। उसके बाद पूरा मामला खुलता चला गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय