Wednesday, May 14, 2025

शामलीः मंदिर में माता शाकुंभरी देवी की मूर्ति प्राण- प्रतिष्ठा

शामली : जनपद के गांव सिलावर के मंदिर में रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।

 

गांव सिलावट के मंदिर में रविवार को माता शाकुंभरी देवी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में माता शाकुंभरी देवी के साथ भगवान गणेश, भीमा देवी, शताक्षी देवी सहित पांच देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।इससे पूर्व बीते 7 दिनों से मंदिर के पुजारी ने मंत्रोचार कर किया किया। मंदिर परिसर से ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मंत्रोचार के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

 

 

इसमें श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर ट्रालियों में देव प्रतिमा लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की। शोभा यात्रा वापस दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां देवी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत से करके संपन्न की गई। इस अवसर पर अमित तरार (चाचा) संजीव,राजीव, कमलराज, मुकेश, करण सिंह, तेजराज, रामवीर, सागर, तरुण, श्याम, शरणवीर आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय