Monday, April 28, 2025

मेरठ में युवती से दुष्कर्म के आरोपी का भाइयों ने तोड़ा पैर, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षण संस्थान में काम करने वाली युवती से 45 वर्षीय सहकर्मी ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता के भाईयों ने आरोपी को पीटकर उसकी टांग तोड़ दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

 

[irp cats=”24”]

दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उनकी बड़ी बहन के पारिवारिक विवाद को लेकर उनके सहकर्मी ने अपनी वकील बेटी से मिलने की सलाह दी थी। आरोपी सहकर्मी के कहने में आकर पीड़िता युवती उसके घर पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी सहकर्मी ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली।

 

 

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर दुष्कर्म का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी अपने भाइयों को दे दी। पीड़िता के भाइयों ने आरोपी को बुलाकर शुक्रवार को जमकर पीटा। इसमें आरोपी की टांग टूट गई। इस मामले में पीड़िता युवती के अलावा आरोपी की बेटी ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय