Monday, May 19, 2025

मेरठ में सेवानिवृत्त शिक्षिका ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

मेरठ। 72 साल की सेवानिवृत्त शिक्षिका देविंद्रा रानी ने पति के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका की 48 साल की उम्र में कम आयु के नरेश से शादी हुई थी। आरोप है कि नरेश ने खुद को सुपरवाइजर बता धोखा देकर शादी की थी। दो साल पहले दोनों का तलाक भी हो चुका है।

 

 

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की ईश्वरपुरी निवासी देविंद्रा रानी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2000 में उनकी शादी बुलंदशहर के गांव सराय लौंगा निवासी नरेश के साथ हुई थी। शादी से पहले ही वह माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। नरेश और उसके परिजन ने शादी से पहले झूठ बोला था कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है।

 

 

बाद में पता चला कि नरेश कोई काम नहीं करता है। वह शराब पीकर आता था और पैसों की मांग करता था। पैसे देने से मना करने पर शिक्षिका से मारपीट करता था। नरेश ने उनकी सरकारी नौकरी के लालच में उम्र में काफी छोटा होने के बावजूद शादी की थी। पति के उत्पीड़न से त्रस्त होकर शिक्षिका मायके में आकर रहने लगीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय