Sunday, May 18, 2025

गाजियाबाद में गड्ढे भरे पानी में डूबने से युवक की मौत,परिजनों का हंगागा

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बंद फाटक रेलवे लाइन के पास गड्ढे में भर पानी में युवक डूब गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तलाशना शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद नगर पालिका और पुलिस की टीम ने युवक के शव को बरामद किया। समय पर एंबुलेंस और सुरक्षा टीम न पहुंचने पर परिजनों ने विरोध किया था।

 

 

बंथला के राम विहार कॉलोनी में सत्येंद्र उर्फ भोला (27) परिवार के साथ रहते थे। वह प्लंबर का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि सत्येंद्र अपने साथियों से मिलने के लिए बंद फाटक के पास आया था। बरसात होने पर वह वापस घर के लिए निकला था। रास्ते में गड्ढे में पानी भरा हुआ था। रास्ते को पार करने के लिए लकड़ी का फट्ठा रखा हुआ था। सत्येंद्र लकड़ी के फट्ठे के ऊपर से चलकर जा रहा था। अचानक वह गिर गया और पानी में डूब गया। तभी आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन वह बाहर नहीं आ सका।

 

 

सूचना पर बॉर्डर थाना पुलिस पहुंची। उन्होंने रस्सी के माध्यम से जितेंद्र को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग और नगर पालिका की टीम को बुलाया गया। उन्होंने पानी में डूबे जितेंद्र को तलाशना शुरू किया। रात करीब 10 बजे काफी तलाशने के बाद नगर पालिका और पुलिस की टीम ने सतेंद्र के शव को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर सत्येंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय