Tuesday, May 20, 2025

मेरठ में डंडा मारने पर शूकर की मौत, कालोनी में हंगामा

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की डबल स्टोरी कॉलोनी में ममतेश पत्नी विकास का परिवार रहता है। परिवार शूकर पालन करते हैं। ममतेश के अनुसार शूकर सुबह के समय घूमते हैं।
प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी शूकर घूम रहे थे और घूमते हुए एम ब्लॉक कॉलोनी में चले गए। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने शूकर को भागने के लिए डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिस कारण शूकर की मौत हो गई।

शूकर बचाने के लिए ममतेश के बच्चे विवेक और चिराग पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ने दोनों के साथ मारपीट की। विवेक भी डंडा लगने से घायल हो गया। परिजनों व पड़ोसियों ने पहुंचकर हंगामा किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय