Sunday, April 27, 2025

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि में पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घायल, हुई कई राउंड फायरिंग

मेरठ। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि में बुधवार को पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इस हमले में पूर्व उपाध्यक्ष घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चौधरी चरण सिंह विवि में इस समय नैक निरीक्षण की तैयारी चल रही है। गुरुवार को नैक निरीक्षण के लिए छह सदस्यीय टीम विवि पहुंच जाएंगी।

उससे पहले ही बुधवार को विवि परिसर में छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष हंस चौधरी पर लगभग 12 छात्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में हंस चौधरी बाल-बाल बच गया। हमले में हंस चौधरी घायल हो गया।

[irp cats=”24”]

इसके बाद हमलावर फरार हो गये। सूचना मिलते ही सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ विवि पहुंचे। पुलिस ने घायल हंस चौधरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हंस चौधरी विवि में समाज शास्त्र विभाग से एमएसडब्ल्यू कर रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करते हुए जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय