Thursday, July 4, 2024

मेरठ में वकीलों की हड़ताल के चलते कचहरी-हवालात पर लटके रहे ताले, नहीं हुई बंदियों की पेशी

मेरठ। हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज शनिवार को वकीलों की हड़ताल रही। वकीलों की हड़ताल के चलते जिला कारागार से आने वाले बंदियों की पेशी नहीं हो सकी। जिसके चलते दिनभर कचहरी परिसर स्थित हवालात पर ताला लटका रहा। वहीं वकीलों के विरोध के चलते कचहरी की सुरक्षा में लगी पुलिस भी दिनभर नदारद रही।
वहीं, वकीलों के विरोध के चलते कचहरी की सुरक्षा में लगी पुलिस भी नदारद रही। हालांकि सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने एसीएम द्वितीय महेंद्र प्रसाद व कई थानों की पुलिस के साथ कचहरी का भ्रमण किया। गत मंगलवार को हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान कई वकील घायल भी हो गए थे। पुलिस के लाठीचार्ज की वीडियो प्रसारित होने पर मेरठ के वकील आक्रोशित हो गए थे और विरोध प्रदर्शन करते हुए कचहरी में मौजूद पुलिसकर्मियों को धक्के मारकर भगा दिया था।

इसके बाद वकीलों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने तक सभी जनपदों में हड़ताल करने की घोषणा कर दी थी। पिछले चार दिनों से वकीलों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को भी कचहरी की हवालात पर ताला लटका रहा। जिस कारण जिला कारागार से बंदी भी पेशी पर नहीं पहुंच पाएं। यही नहीं वकीलों के विरोध के चलते पुलिसकर्मी भी कचहरी नहीं पहुंच रहे है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज लगभग बंद रहा। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि सुरक्षा के चलते सुबह के समय कचहरी परिसर में निरीक्षण किया गया था। इस दौरान उनके साथ एसीएम द्वितीय महेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय