Sunday, May 5, 2024

मेरठ में पिता ने छह साल की बेटी से की अश्लील हरकत, पत्नी का दहेज के लिए उत्पीड़न

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। सौतेले पिता ने छह साल की सौतेली बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। दहेज के लिए भाई के साथ मिलकर पत्नी का उत्पीड़न किया। पत्नी की शिकायत पर खरखौदा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी जून 2022 में बुलंदशहर जिले के एक गांव निवासी ब्रिजेश के साथ हुई थी। यह महिला की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसकी छह वर्ष की पुत्री है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

आरोप है कि शादी के बाद पति ब्रिजेश और देवर दहेज में 10 लाख रुपए और कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। पति उसकी पहले शादी से हुई बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। काफी समय तक उनका मामला परिवार परामर्श केंद्र में भी चला। लेकिन उसमें भी समझौता नहीं हुआ। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय