Sunday, April 27, 2025

मेरठ में लड़की होने पर पति ने सऊदी अरब से दिया पत्नी को तीन तलाक

मेरठ। लोहिया नगर के थाना क्षेत्र में तीन तलाक का एक मामला आया है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अलीशा ने सऊदी अरब में नौकरी करने वाले अपने पति आदिल पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। विवाहिता ने बताया कि बेटी पैदा होने के बाद शौहर ने तीन तलाक दिया है। पीड़िता ने शौहर के परिजनों पर भी आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की।

पीड़िता अलीशा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में श्याम नगर निवासी आदिल के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से आदिल और उसका परिवार दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। गर्भावस्था के दौरान आदिल ने दरिंदगी की हद पार करते हुए चाकू से महिला का हाथ काट डाला।

रिश्तेदारों की पंचायत में शौहर और उसके परिवार वालों ने फिर से परेशान न करने का वादा करके महिला से माफी मांग ली थी। इसके बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले उसके दुश्मन बन गए। शौहर नौकरी करने के लिए सऊदी अरब जाने लगा तो महिला के मायके वालों ने ही जैसे-तैसे उसे 50 हजार का इंतजाम करके दिया। शौहर के सऊदी अरब जाते ही ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया।

[irp cats=”24”]

अलीशा का आरोप है कि दो दिन पहले उसके पति आदिल ने सऊदी अरब से फोन करके तीन तलाक दे दिया है। महिला का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि लोहिया नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय