Saturday, March 29, 2025

मेरठ में कलयुगी मामा ने नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म,हुआ फरार

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ मामा ने दुष्कर्म कर दिया। आज सोमवार को पीड़ित किशोरी ने दादा के साथ पहुंचकर एसपी सिटी से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि मामा ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेसुध कर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो बनाया। अब मामा उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

इस किशोरी की मां का निधन हो चुका है। पिता किसी मामले में जेल में है। वह दादा के साथ रहती है। दो माह पहले उसके गाजियाबाद में डासना निवासी मामा की शादी थी। शादी में जाने की बात कहकर मामा उसे साथ ले गया। आरोप है कि यहां एक दिन मामा घुमाने के बहाने किशोरी को होटल ले गया। आरोप है कि यहां कोल्ड ड्रिंक नशीला पदार्थ दिया। फिर दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो भी बनाया।

 

किशोरी के मुताबिक पांच दिन पहले दादा उसे घर ले आया। शनिवार रात मामा दोबारा घर आ गया। वह किशोरी पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद किशोरी ने दादा को घटना के बारे में बताया। दादा ने विरोध जताया तो मामा मौके से फरार हो गया।

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामला गाजियाबाद से जुड़ा है। वहां की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय