Wednesday, March 26, 2025

मेरठ के होटल में युवकों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के एक होटल में दो युवकों ने किशोरी(17) के साथ दुष्कर्म किया। घटना का पता चलने पर परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

 

लालकुर्ती थाना क्षेत्र की किशोरी रविवार सुबह 11:30 बजे बाजार गई थी। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर पहुंची। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बाजार में एक परिचित उसे बहला फुसलाकर कार में बैठाकर ले गया। बाद में वह उसे गंगानगर क्षेत्र के एक होटल में ले गया। यहां पहले से एक युवक था।

 

आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजन होटल पहुंचे। यहां एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। परिजनों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों के मुताबिक कुछ ही देर में किशोरी के नंबर पर कॉल आई। इसमें दूसरे आरोपी ने कहा कि अगर उसका नाम लिया तो वह उसे जान से मार देगा।

 

इस मामले में सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने कहा कि परिजनों की तहरीर के बाद केस दर्ज कराया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय